फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र में ससुर द्वारा की गयी छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटा,पीड़ित महिला कराया पुलिस केस
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है उसके पिता समान ससुर ने सोते बक्त छेड़छाड़ कर दी। जब महिला ने अपने पति से शिकायत की और विरोध किया तो पति ने महिला के साथ मारपीट कर दी, पीड़ित महिला ने मामले को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है