थाना नवाबगंज क्षेत्र के नया नगला के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को रोका। बाइक सवार युवक नीलेश पाल से पूछताछ करने पर उसने बताया।कि यह बाइक गुरुग्राम से ₹15000 में खरीदी थी।बाइक संदिग्ध लगने पर पुलिस ने चेचिस नंबर के माध्यम से जांच की।पता चला कि यह बाइक हरियाणा के सेक्टर 55 गुरुग्राम निवासी श्यामबाबू की है।