जगाधरी: अध्योया मोड़ से देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल सेल ने की कार्रवाई
शनिवार की सुबह 10:30 स्पेशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान अंबाला के रहने वाले गगनदीप के रूप में हुई है। जिससे मौके पर तलाशी लेने पर देसी कट्टे के साथ दो जिंदा राउंड भी बरामद हुए हैं। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।