जगाधरी: अंबाला में लावारिस बुजुर्ग महिला को पुलिस ने रेस्क्यू कर मगरपुर आश्रम में छोड़ा, पहचान के लिए अपील
शुक्रवार की शाम 7:00 बुजुर्ग महिला को आश्रम में छोड़ने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया उनको महिला अंबाला के कोला गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास मिली थी। जो अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ लग रही है। जिसके बाद पुलिस में इस आश्रम में छोड़ा है। ताकि यहां पर इसका इलाज हो सके और जब यह अपने परिवार के बारे में बताएं तो उसे घर भिजवाया जा सके।