सिसौनी के एक युवक का सहरसा में रोड एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजेंद्र महतो का 28 वर्षीय पुत्र धर्मदेव कुमार है। वह एक्साइड कंपनी के मोबाइल इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान तेल टैंकर ने उसे रौंद दिया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई।