जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर किया गया सामूहिक गायन, वन मंत्री केदार कश्यप रहे सम्मिलित
भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 1 बजे वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक ‘वंदे मातरम्’ ने देशवासियों मे प्रिय है।