भगवानपुर: रामनवमी पर नाशिक से घर आए युवक का पाली डीह गांव में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत पाली डीह गांव में शनिवार को सुबह करीब नौ बजे पंखे से लटके हुए एक युवक का शव अपने घर में ही मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। वहीं उक्त घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान पाली डीह गांव निवासी सगुनी ठाकुर के करीब पुत्र 22 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई।