अमरोहा: गांव मनव्वरपुर में हुई लूट का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Amroha, Amroha | May 4, 2025 3 मई की रात करीब 7:40 बजे विवेक कुमार चौहान अपनी मोटरसाइकिल से मुनव्वरपुर जा रहा था, तभी पुलिया के पास उसे रोककर लूटपाट की गई और उसकी बाइक छीन ली गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना अमरोहा देहात में केस दर्ज किया गया। गंभीरता को देखते हुए एसपी ने स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। 12 घंटों में पुलिस ने तीनों आरोपी आरिफ ,और अमीरूददीन उर्फ छोटू , अरबाज को पकडा।