9 मार्च से 15 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को ग्लूकोमा यानी काला मोतियाबिंद के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि ग्लूकोमा आंखों की दृष्टि के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। यदि समय पर इसकी पहचान और उपचार नहीं किया