थाना अमरिया क्षेत्र में मिशन शक्ति–5 अभियान के अंतर्गत अमरिया पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को 11 बजे चलाया गया। अभियान के तहत मिशन शक्ति प्रभारी अनुराधा सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।