रजौन: रानीटीकर गांव में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई, 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
Rajaun, Banka | Jan 31, 2026 रजौन प्रखंड अंतर्गत रानीटीकर गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा सह कलश यात्रा निकाली गई । इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया । कलश यात्रा में 108 महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं।