कहरा: सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के तिलावे नदी में व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, एसडीआरएफ की टीम शव की खोजबीन में जुटी
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2024 सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के तिलावे नदी में स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच नदी में शव को खोजने में जुट गई है। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिल पाया। मृतक का नाम मोहम्मद मुस्तुक जो की सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड 10 का रहने वाला बताया जा रहा है।