लंभुआ: महाकालेश्वर के दर्शन कर काशी पैदल जा रहे कांवड़ियों का पखरौली में किया गया स्वागत
महाकालेश्वर भोलेनाथ के दर्शन कर पैदल काशी विश्वनाथ धाम की ओर अग्रसर श्रद्धालु जब सुल्तानपुर जिले के पखरौली गांव पहुंचे, तो वहां की धरती ने आस्था और सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया।बाराबंकी से पैदल चलकर निकले सैकड़ों श्रद्धालु जब पखरौली गांव पहुंचे, तो वहां समाजसेवी और सराय अचल गांव के निवासी जैसराज यादव, जो कि राज मशीनरी स्टोर हैंडपंप बोरिंग मशीन के संचालक हैं