लंभुआ: सुलतानपुर में नागपंचमी पर बालमपुर गांव में हुआ पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन
लम्भुआ तहसील क्षेत्र के बालमपुर गांव में नागपंचमी के पावन अवसर पर परंपरागत तरीके से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। गांव के युवाओं की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आए पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दंगल के आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों की भारी भीड़ ने दंगल का आनंद उठाया और अपने-अपने पसंदीदा