शासकीय चिकित्सालय मौ में एक दिन पूर्व नवजात बालिका ने जन्म लिया। इसके बाद पूरे घर में खुशी का माहौल बन गया ।और बेटी के पैदा होने की खुशी में बैंड बाजों ढोल नगाड़ों से धूमधाम के साथ नवजात बालिका को गृह प्रवेश कराया गया ।मंगलवार को लगभग 4:00 बजे नवजात बालिका को गृह प्रवेश कराते समय सभी परिवारजनों ने खुशियां मनाई।