सारठ: बसहाटांड़ में जहरीले सांप के काटने से 35 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
बसहाटांड़ की 35 वर्षीय सावित्री देवी पति साधु मंडल की जहरीले सांप के काटने से मौत होने का मामला बुधवार शाम 5 बजे सामने आया है। पंचायत के मुखिया रणधीर कु. राय ने बताया महिला शाम में खेत गई थी, जहां जहरीले सांप ने काट लिया था। तबियत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब-तक में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के 2 छोटे बच्चे व परिजनों का बुरा हाल है।