आरोन: आकाश ढाबा के सामने आरोन में दो बाइक की टक्कर, तीन घायल, क्रॉस मामला दर्ज
Aron, Guna | Oct 19, 2025 आरोन थाना के आरोन नगर में आकाश ढाबा के सामने दो बाइक की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। 19 अक्टूबर को दर्ज क्रॉस केस में एक पक्ष के फरियादी राज चंदेल निवासी माता मुंडरा, दूसरे पक्ष के नाथन सिंह अहिरवार और समुदर अहिरवार निवासी माता मुंडरा ने बीते रोज टक्कर मारने के आरोप लगाए है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है। तीनों घायलों का उपचार जारी है।