सूरतगढ़ में वाल्मीकि समाज की ओर से पहली बार तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का RCP खेल मैदान में आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के वाल्मीकि समाज की कुल 23 टीमों के बीच खेली जा रही है। सभी मैच 6-6 ओवर के होंगे। समाज के लोगों ने शनिवार शाम इसकी जानकारी दी। बताया कि उद्घाटन मैच संगरिया और श्रीगंगानगर के बीच खेला गया। जिसमें श्रीगंगानगर जीता।