फारबिसगंज प्रखंड के धनपुरा में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। रविवार को एक बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।