राजा-रानी ठाकुरबाड़ी परिसर में भज गोविंद गुरु जी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा एवं सेवा भाव से ओत-प्रोत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन सिंह ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सुजीत कुमार ने कुशलतापूर्वक निभाई। गुरु जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस पुण्यतिथि समारोह के दौरान सामाजिक सेवा को विशेष महत्व दिया गया।