दुमका नोनीहाट सड़क मार्ग जामा थाना क्षेत्र बारापलासी के आगे भूरभूरी पुल के समीप मंगलवार 11:45 में अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत मौके पर हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों मृतक युवक जामा थाना क्षेत्र के ही बताए जाते हैं।वहीं जामा निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल है।अस्पताल पहुंचाया गया है। जामा पुलिस अज्ञात वाहन की खोज कर रही है।