कुड़ू बाजार में पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी के पति संतोष मांझी को गोली मारी गई है। बाजार में कलेक्शन करने गए संतोष मांझी को चार गोली मारी गई है। संतोष की हालत गंभीर बताई जा रही है व घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुड़ू में दुकानें बंद कर दी हैं। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।