गिद्धौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुंधुर पंचायत अंतर्गत नयागांव के नागी नकटी कटहरा नदी तट से अवैध बालू खनन के मामले में एक ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर का नंबर बीआर-46-जी 2757 बताया गया है। सोमवार को 9 बजे थाना की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बालू तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।