जगाधरी: बुढ़िया यमुना में पूजा सामग्री बहाने आई महिला डूबी, गोताखोर तलाश में जुटे
शनिवार को 1:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजीव गोताखोर ने बताया कि महिला यहां पर पूजा की सामग्री नहर में डालने के लिए आई थी। अचानक से पैर फिसलने से वह भी पानी में ही डूब गई। सूचना पाकर प्रशासन के साथ परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और राजीव गोताखोर और अन्य गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं मगर अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई।