जगाधरी: एसपी कमलदीप गोयल ने कहा, जिले में साइबर अपराध से रहें सतर्क, ऑनलाइन फ्रॉड से बरतें सावधानी
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशानुसार जिले भर में साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति नागरिकों को सचेत किया जा रहा है, विशेष रूप से सोशल मीडिया ग्रुपों में हो रहे नकली करेंसी लेन-देन एवं डिजिटल भुगतान ध