जगाधरी: जिले में दो स्थानों से अवैध शराब की 20 बोतलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अवैध शराब पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए दो विभिन्न स्थानों से अवैध शराब की 20 बोतल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।