उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र उतरौला के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर किया जनसंपर्क
16 अप्रैल बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने विधानसभा उतरौला क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमणकर जनसंपर्क किया उन्होंने लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी दौरान ग्राम पंचायत चीती में भाजपा कार्यकर्ता के माता के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।