सौरा में स्थानीय खेल मैदान में चल रहे सौरा क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के चौथे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और रोमांच से भरे मैचों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विनोद राजपूत जी (पूर्व प्रत्याशी विधानसभा चरखारी), हरपाल सिंह बुंदेला (पूर्व प्रधान चौका), रवि अग्रवाल जी (दिल्ली), तथा ठेकेदार मिहीलाल कुशवाहा उपस्थित रहे।