झांसी: दिगारा, कोछाभांवर सहित अन्य शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने किया छापा, 660 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Jhansi, Jhansi | Sep 2, 2025 जनपद झांसी में आबकारी विभाग ने राजस्व बढ़ाने और अवैध शराब के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान का नेतृत्व उप आबकारी आयुक्त उमेश चन्द्र पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-2 मनोज कुमार ने किया। 1 सितंबर को दिगारा, कोछाभांवर, गोरामछिया, टाकोरी, पाडरी और परगहना गांवों में टीमें भेजी गईं।