सिसई: अत्यधिक बारिश से मुर्गू में महिला का घर गिरा, बकरी की दबकर मौत
Sisai, Gumla | Sep 21, 2025 सिसई प्रखंड के मुरगु गांव निवासी मीला देवी का घर मूसलाधार बारिश के कारण गिर गया। जिसमें दबकर एक बकरी की मौत और एक बकरी घायल हो गई। बताया गया कि अब मिला देवी को अपने परिवार के साथ रहने की भी दिक्कत है।जिस पर मिला देवी ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। जिससे वह अपना घर बना सके। बारिश के कारण घर गिरने से मिला देवी को बहुत नुकसान हुआ है और वे परेशान है