फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर थाना से सटे समता स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों ज़ख्मियों को इलाज के लिये फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक शंभूगंज थाना क्षेत्र के पैदापुर गांव के 23 वर्षीय युवक नीरज कुमार एवं 22 वर्षीय सुमन कुमार है। जिसके सर एवं शरीर के कई हिस्से में गहरा जख्म है।