लोहरदगा: 5 मार्च से शिवप्रसाद साहू T20 टूर्नामेंट शुरू, शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे उद्घाटन, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया निरीक्षण
लोहरदगा के बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में 5 से 8 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले शिवप्रसाद साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने स्टेडियम का निरीक्षण किया।