टिकारी के छठवां पंचायत स्थित खैरा भट्ट बिगहा के समीप आहर में डूबने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत सोमवार की संध्या को हो गई। मृत बच्चे की पहचान अकल राय के नाती हरिओम कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना के बाद घर के महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।