बलरामपुर: डीएम की अध्यक्षता में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों की बैठक संपन्न
👉 *
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष साफ सफाई अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों में स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरुक करें।