बांका: सहदेवपुर गांव: घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी से की मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Sep 15, 2025 सहदेवपुर गांव में घरेलू विवाद में युवक सकलदेव कुमार ने अपने ही पत्नी सुनीता कुमारी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता सुनीता कुमारी सोमवार की दोपहर 12:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी सकलदेव कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है।