सोहागपुर: कृषि विज्ञान केंद्र कल्याणपुर में नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक, नर्सरी प्रशिक्षण पर ज़ोर
संवाद योजना के तहत नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र कल्याणपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की विभिन्न गतिविधियों जैसे जल गंगा संवर्धन अभियान, ग्रामोदय से अभ्युदय, नर्सरी एवं संस्कार केंद्र संचालन की समीक्षा की गई। संभागीय समन्वयक भीम सिंह डामोर ने टीम भावना से कार्य करने पर जोर दिया।