अमरोहा: अमरोहा में जयंत चौधरी का कार्यक्रम वायरल इन्फेक्शन के कारण हुआ स्थगित, किसान हुए मायूस
Amroha, Amroha | Oct 12, 2025 बताया जा रहा है कि जयंत चौधरी वायरल इंफेक्शन से पीड़ित हैं, जिसके चलते उनका अमरोहा दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। जयंत चौधरी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए आरएलडी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जैसे ही वे स्वस्थ होंगे, जिले में बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी।