घाटोल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीजी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा अटल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला।