हरदोई: 18 दिसम्बर को सैकड़ों की संख्या में विधानसभा घेरने जाएंगे कांग्रेसी, जानकारी दी निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने
Hardoi, Hardoi | Dec 14, 2024 18 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव के संदर्भ में कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता आयोजन किया गया।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी सरकार के कुशासन से त्रस्त है।सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।और अपनी नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ धार्मिक तुषिकरण कर रही है।