कोंडागांव: कोंडागांव में बटराली से होन्हेड़ PMGSY सड़क निर्माण में लापरवाही, डामर उखड़ने से उठे सवाल, विभाग ने जारी किया नोटिस
कोंडागांव जिले में पीएमजीएसवाई के तहत बनी बरटाली–होन्हेड सड़क के उखड़ने के मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता बलराम ठाकुर ने बताया कि ठेकेदार ने विभाग को सूचना दिए बिना ही कार्य शुरू किया था, जिस पर तत्काल नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि डामरीकरण से पहले आवश्यक सफाई नहीं की गई थी, जिससे सड़क की परते...