आगरा: अरतौनी में ट्रक व DCM के बीच हुई टक्कर; बाइक भी चपेट में आई, बाइक सवार दो लोगों सहित कुल 4 लोग हुए घायल
Agra, Agra | Jul 16, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत अरतौनी पर ट्रक और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया, एक बाइक भी इस हादसे की चपेट में आ गई, जिसमें दो बाइक सवारों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।