मोहनिया: मोहनिया रामगढ़ पथ पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल
Mohania, Kaimur | Jan 26, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया रामगढ़ पथ पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया जहां एक व्यक्ति को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया। दोनों चेनारी थाना के केनार खुर्द के रहने वाले थे जो रामगढ़ दवा लेने के लिए जा रहे थे।