मोहनिया: मोहनिया पुलिस ने शराब के नशे में झूम रहे पांच लोगों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Jan 25, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने वाहन गस्ती के दौरान अलग-अलग जगह से शराब के नशे में झूम रहे कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार सभी आरोपियों का अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।