चरपोखरी: चरपोखरी में नए चिकित्सा पदाधिकारी ने किया योगदान, स्वस्थ कर्मियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में आज बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब नए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार ने योगदान किया। उस दौरान अस्पताल के स्वस्थ कर्मियों के द्वारा उनका गरमजोशी के साथ भव्य तरिके से स्वागत किया गया। वहीं ईएमटी अजित कुमार ने उन्हें फूल माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया।