रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत जेठबनी मोड के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। घटना रविवार शाम करीब 7:00 बजे की है।मुकेश पुत्र भुलई की साइकिल को एक बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया। सीएचसी रामसनेहीघाट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।