शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की स्थिति नाजुक हो गई है। घंटों बिजली गुल रहने की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं । वहीं बिजली विभाग के जेई नीरज कुमार के अनुसार वर्षा के कारण कयी जगहों पर बिजली तार ,पोल,डिस आदि को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसका मेंटेनेंस किया जा रहा है।