शाम्हो अकहा कुरहा: शाम्हो Phc में आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक ।
शाम्हो पीएचसी में मंगलवार को प्रभारी डॉक्टर निशांत कुमार की अध्यक्षता में आगामी 22 से 27 सितंबर तक चलने वाली पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक की गई । पीएचसी सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में अभियान की तैयारी और इस दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।