सहारनपुर: पुलिस ने साइबर अपराध पर की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ठगी राशि फ्रीज, लाखों रुपये पीड़ितों को लौटाए: SSP ने दी जानकारी
सहारनपुर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी आशीष तिवारी के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल ने न केवल अपराधियों पर शिकंजा कसा है, बल्कि पीड़ितों को त्वरित राहत भी दिलाई है। एसएसपी आशीष तिवारी के अनुसार 1 जुलाई 2025 से अब तक जनपद में साइबर अपराध से जुड़े कुल 86 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।