रावनवाडा शिवपुरी थाना क्षेत्र के मंडला में डालमिया कोयला खदान के सामने कोयले से लदा डंपर ढाबे पर पलट गया। ढाबा संचालक परिवार सहित कहीं गया था। इसलिए एक बडा हादसा टल गया। ढाबा संचालक का परिवार छिंदवाडा अस्पताल उपचार कराने गया था। इधर डंपर ढाबा, उससे लगे घर को रौदता हुआ पलट गया। परिवार ने मंगलवार 5 बजे बताया यदि घर में जो भी रहता उसका बचना मुश्किल था।