बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने 58 लीटर कोडीन कफ सिरफ के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार: SP
बलिया थाना की पुलिस ने 58 लीटर कोडिंग सिरप के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.